किसी भी व्यक्ति की पहचान उसकी भाषा होती है । भाषा को छोडते ही उसकी पहचान छूट जाती है । इसलिए अगर व्यक्ति को अपनी पहचान बचानी है तो उसे अपनी भाषा की विरासत को संभालकर रखना होगा । विभिन्न भाषाओं को सीखना बहुत अच्छी बात होती है परंतु अपनी मातृभाषा को बचाना और अगली पीढ़ी को सौंपना हमारा उत्तरदायित्व भी है और कर्तव्य भी । हिन्दी भाषा में वह क्षमता है कि देश की संपर्क भाषा के रूप में कार्य कर सकती है । हिन्दी का परिवार बहुत बड़ा है । हिन्दी में कुल 18 बोलियाँ हैं । हरियाणा की हरियाणवी या कौरवी से लेकर हैदराबाद की दक्खिनी हिन्दी तक । राजस्थान की मेवाती , मेवाड़ी से लेकर बिहार की मैथिली और मगही तक । भारतीय संविधान में हिन्दी को प्राप्त राजभाषा का दर्जा वास्तविक रूप में हासिल करना हिन्दी दिवस का मुख्य उद्देश्य है। इसी सपने को साकार करने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।
हिन्दी पखवाड़ा (9 सितम्बर, 2020 से 23 सितम्बर, 2020)
केन्द्रीय विद्यालय खिचरीपुर (प्रथम पाली) हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कविता वाचन, दोहा वाचन, व भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। सभी विद्यार्थी इन प्रतियोगिताओं मे सक्रिय उपस्थिति दर्ज करें । इन प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सभी छात्र चित्र एवं अपनी विडियो बनाकर भेजेंगे।
क्रम संख्या दिनांक कार्यक्रम/प्रतियोगिता प्रविष्टि का रूप
1 09/09/20 चित्रकला प्रतियोगिता ( हिन्दी भाषा ) चित्र
2 10/09/20 निबंध लेखन प्रतियोगिता (हिन्दी भाषा का विकास ) चित्र
3 11/09/20 स्वरचित कविता लेखन प्रतियोगिता चित्र
4 14/09/20 हिन्दी नारा लेखन प्रतियोगिता चित्र
5 15/09/20 सुलेख प्रतियोगिता चित्र
6 16/09/20 पत्र लेखन प्रतियोगिता चित्र
7 17/09/20 कविता वाचन प्रतियोगिता विडियो (अधिकतम समय 3 मिनिट)
8 18/09/20 गीत गायन प्रतियोगिता विडियो (अधिकतम समय 3 मिनिट)
9 19/09/20 कहानी कथन प्रतियोगिता विडियो (अधिकतम समय 3 मिनिट)
10 21/09/20 दोहा वाचन प्रतियोगिता विडियो (अधिकतम समय 3 मिनिट)
11 22/09/20 आशुभाषण प्रतियोगिता(हिन्दी भाषा ,हमारी भाषा)विडियो (अधिकतम समय 3 मिनिट)
12 23/09/20 समापन समारोह
अधिक से अधिक छात्र/छात्राए कार्यक्रम/प्रतियोगिताओं में भाग ले ।
निर्णायक मण्डल – श्री एस. पी. सिंह ,श्री आर.पी. पाल, श्री कारण सिंह धीरवान ,श्री अतुल गोयल।